Advertisement

समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 22 महिलाओं को, किया सम्मानित|

वी केअर फाउंडेशन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 22 महिलाओं का सम्मान किया, इस सम्मान को देने के लिए अरविंद सिंह रजत श्री फाउंडेशन ब्रांड अंबेसडर सुधांशु राय मौजूद रहे। इस मौके पर सम्मानित महिलाओं में मिथिलेश गुप्ता, दीप्ति सिंह, महामंत्री रजत श्री फाउंडेशन सुनीता श्रीवास्तव, प्रभा पांडे, शुभा गुलाटी आदि को सम्मानित किया गया, वही बच्चों ने अपने हुनर को दिखाते हुए होली सेलिब्रेशन में डांस किया ,वहाँ आये सभी दर्शको ने तालियां बजकर उनका उत्साहवर्धन बढ़ाया, और प्राइस जीते| वी केयर फाउंडेशन की अध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव ने अपने सहयोगियों के साथ रमा सर्राफ हेमलता, मोनिका, रेखा, महक आदि के साथ मिलकर कार्यक्रम को संपन्न किया ,व सभी आये हुए अथितियों को धन्यवाद दिया, इस मौके पर रजत श्री फाउंडेशन की महामंत्री दीप्ति सिंह ने कार्यक्रम की बहुत प्रशंशा की, और कहा की हम सब को मिलकर एक साथ कानपुर को नई पहचान देनी है, इस कार्यक्रम में उदघोषक के रूप मे राजेश गुप्ता ने चार चाँद लगा दिये।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh