उड़ान एक आशा द्वारा गोद लिए गया प्राथमिक विद्यालय मेडिकल कॉलेज कैम्पस में बच्चों के लिए स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी के लिए एक वर्क शाप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कंचन सिंह ने बताया कि साथ ही बच्चों के स्वस्थ मनोरंजन हेतु खेलकूद का आयोजन भी किया गया। गोद लिए स्कूल में संस्था द्वारा पूरी बिल्डिंग का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। बच्चों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था हांथ धोने के लिये समुचित व्यवस्था का इंतज़ाम संस्था द्वारा किया जा रहा है। उड़ान संस्था बहुत जल्दी इस स्कूल को एक हैपी स्कूल की श्रेणी में लायेगा जनहन बच्चों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी की ब्यवस्था भी की जाएगी अपर्णा सिंह ने बच्चों को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी, संगीता सेंगर और गार्गी पुरवार ने उपहार दिए तथा कंचन सिंह ने बताया कि हर महीने बच्चो के साथ इस तरह का कार्यक्रम उड़ान एक आशा द्वारा किया जाता है इस कार्यक्रम में मिली,पल्लवी, मोनिका, सोनिका, अर्चना, अंशुल,कोपल, विजेता आदि उपस्थित रहे।
बच्चों के स्वास्थ्य, मनोरंजन हेतु खेलकूद का किया,आयोजन।


















