संपूर्ण भारत ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व की आज संघर्षशील बेटी ने वो कर दिखाया जो संपूर्ण विश्व की महिलाओं के लिए एक आदर्श बेटी बन गई जहां लोग समाज के डर से समाज के आगे घुटने टेक देते है, वहीँ उत्तर प्रदेश के कानपुर की बेटी ने अपने संघर्षों की एक ऐसी मिसाल कायम की जो संपूर्ण विश्व की बेटियों के लिए आदर्श बन गई , मैं बात कर रहा हूं एक साधारण परिवार में जन्मी साक्षी विद्यार्थी की, जिसने मात्र 10 वर्ष की आयु में हवाई जहाज के माॅडल का सफल उड़ान प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया साक्षी यहीं नहीं रुकी उन्होंने अनेकों हवाई जहाज के माॅडल का निर्माण कर उनका सफल उड़ान प्रदर्शन किया, उनकी इस प्रतिभा की बदौलत उनको अनेकों सम्मान मिले। साक्षी 15 वर्ष की अल्प आयु में कानपुर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में 26 जनवरी को हज़ारों दर्शकों के बीच हवाई जहाज के माॅडल का उड़ान प्रदर्शन कर रही थी तभी उत्तर प्रदेश में तैनात डिप्टी एस पी अमरजीत सिंह शाही ने इस उड़ान प्रदर्शन की खूब तारीफ कि तथा साक्षी के पिता से दोस्ती का हाथ बढ़ाया जिसे कैप्टन विद्यार्थी ने स्वीकार कर लिया और उम्र के कारण शाही को अपना भाई मानने लगे किन्तु शाही कैप्टन की बेटी के प्रति हैवानियत की नजर रखता था , एक दिन चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसका शोषण किया और वीडियो बनाया और इन्टरनेट में डालने की धमकी देकर उसका शोषण करता रहा। साक्षी और उसके परिवार ने सड़क से लेकर अदालत तक संघर्ष किया और डिप्टी एस पी को दस वर्ष की सजा कराया परंतु शाही के गुंडे साक्षी को जान से मारने की धमकी देते रहे कई बार हमला किया परंतु साक्षी बच गई मजबूर होकर साक्षी ने बलात्कारियों को सबक सिखाने के लिए शिक्षा को हथियार बनाया और दुश्मन के आगे झुकी नहीं हार नहीं मानी और कानपुर छोड़ दिया और निकल पड़ी इंतकाम की ज्वाला लिए उसने प्रथम में बी एस सी किया, प्रथम श्रेणी में एल एल बी तथा मास्टर ऑफ लॉ किया और वर्तमान समय में पी एच डी ऑफ लॉ कर रही हैं, इतना ही नहीं साक्षी बलात्कार पीड़िताओं को इंसाफ दिला चुकी हैं साक्षी संपूर्ण विश्व की पहली बेटी बन गई हैं जिसने नाबालिक अवस्था में दुष्कर्म की शिकार हुई कानून के क्षेत्र में सबसे उच्च शिक्षा प्राप्त करने के साथ ही पीड़ित बेटियों को समाज मे मान सम्मान के साथ स्थापित कर उन्हें समाज में स्वावलंबी एवं एक मिसाल बनाकर एक अनोखा काम कर रही हैं। साक्षी पीड़ित बेटियों को जीने का हौसला देने के लिए एक डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाया जिसे देखकर पीड़ित बेटियां इस अपराध के लिए मुह खोल रही हैं।
साक्षी के इस संघर्ष को देखकर भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भंते राहुल संघप्रिय जी ने साक्षी को भारतीय बौद्ध संघ की बेटी के रूप मे adopt किया ।
उत्तर प्रदेश के पूर्व राजपाल के समक्ष डॉ अम्बेडकर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ लाल जी प्रसाद निर्मल जी ने साक्षी को बेटी के रूप मे adopt किया।
फॉगसी ने साक्षी को बेटी के रूप मे adopt किया ।
साक्षी अनेकों सम्मान से सम्मानित भी हुई।
उपलब्धि व सम्मान – भूतपूर्व ग्रहमंत्री श्री राजनाथ सिंह जी द्वारा सलाम इंडिया सम्मान प्राप्त हुआ।
उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा HT Woman सम्मानित किया गया।
उत्तरप्रदेश के पूर्व राजपाल श्री राम नाईक जी द्वारा डा भीमराव अम्बेडकर रत्न से सम्मानित किया गया।
उत्तरप्रदेश के पूर्व राजपाल श्री राम नाईक जी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सम्मान प्राप्त हुआ।
उत्तराखंड की राजपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्या जी द्वारा रेस्पेक्ट फ़ॉर वुमन सम्मान से सम्मानित किया गया।
उत्तराखंड की राजपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्या जी द्वारा मै हूँ साक्षी अवार्ड से सम्मानित किया गया।
उत्तरप्रदेश के सांस्कृतिक मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी द्वारा विश्व रत्न से सम्मानित किया गया।
उत्तराखंड सरकार में मंत्री पद पर रहे श्री प्रकाश पंत जी द्वारा यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
फ़िल्म अभिनेता श्री अक्षय कुमार द्वारा रन फ़ॉर नाइन सम्मान से सम्मानित किया गया।
फ़िल्म अभिनेत्री श्रीमती पल्लवी जोशी व फ़िल्म अभिनेता श्री रितुराज सिंह जी द्वारा सूपर क्रीएटिव अवार्ड से सम्मानित किया गया।
फ़िल्म अभिनेता श्री अतुल तिवारी जी द्वारा कानपुर लिटरेचर फ़ेस्ट सम्मान द्वारा सम्मानित किया गया।
उत्तरप्रदेश सरकार में मंत्री पद पर रही श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी जी द्वारा www con अवार्ड से सममित किया गया।
दीदी सिस्टर बी. के. शिवानी दीदी द्वारा स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।
साधवी ज्योति निरंजन जी द्वारा राष्ट्रीय एकता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी द्वारा rijuvenation अवार्ड से समानित किया गया।
डा जयदीप मल्होत्रा अध्यक्ष FOGSI , ISAR ,SAFFOM , ISPAT जी द्वारा ब्रेव्हार्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया।


















