Advertisement

नाले की पाइप लाइन फटने से धँसी रोड,राहगीरों को करना पड़ा,मुसीबत का सामना।

विधायक इरफान सोलंकी निवास पर गेट के सामने नाले की पाइप लाइन फटने से रोड धस गयी, जिससे नगर निगम कूड़े की गाड़ी पलट गई ,जिससे कि स्कूल के बच्चों को राहगीरों और गाड़ी वालो को मुसीबत का सामना करना पड़ा, करीब शाम के 10 बजे थे, तभी अचानक से रोड से नाले का गन्दा पानी बाहर निकलने लगा, उसके थोड़ी देर बाद कुछ रोड का हिस्सा भी धँसने लगा,अभी बरसात से पहले का ये हाल है, तो अभी बरसात बाकी है, अगर इसका कोई हल नहीं निकाला गया ,तो आगे बड़े हादसे भी हो सकते हैं, एक तरफ रोड पर रोड खोद कर लाईने डाली जा रही हैं, और दूसरी तरफ वही लाईने टूट रही है, ऐसे में किसकी गलती मानी जाए, कंपनी की ,जो नमामि गंगे के नाम से ठगी जा रही है, या फिर ठेकेदारों की जो कंपनी को धोखे में रखकर अपनी जेबें भर रहे हैं, देखते हैं ,ऎसे ठेकेदार कब तक कंपनी और जनता को धोखे में रखते हैं, या फिर कंपनी ठेकेदारों के लिए कुछ सोचेगी।

कानपुर से मोहम्मद नईम की रिपोर्ट।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh