Advertisement

हस्त निर्मित वस्तुओं का स्टॉल,बार एसोसिएशन में लगाया गया|

दिव्यांग डेवलपमेंट सोसायटी के नेतृत्व में होली के उपलक्ष्य में बनाए गए कई प्रकार के चिप्स, पापड़ ,अचार ,हर्बल कलर आदि हस्त निर्मित वस्तुओं का स्टॉल बार एसोसिएशन में लगाया गया, कार्यक्रम की शुरुआत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महामंत्री द्वारा की गई, उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके आत्मनिर्भरता की इस पहल को खूब सराहा और संस्था की सचिव मनप्रीत कौर को उनके इस नेक कार्य के लिए बधाई दी,  एवं शुभकामनाएं दी, उपस्थित सभी लोगों ने जमकर खरीदारी की, एवं बनाए गए सामग्री की खूब तारीफ की। कार्यक्रम में ईनदीवर बाजपेई एवं अनूप कुमार द्विवेदी मुख्य रूप से मौजूद रहे,बाजपेई बच्चों को ऐसे ही निरंतर आगे बढ़ने के लिए उत्साहित करते हुए कहा यह बच्चे किसी से कम नहीं है, ने कहा कि वह संस्था को हर तरह से सहयोग देने के लिए हमेशा अग्रसर रहेंगे ,कार्यक्रम में मनप्रीत कौर, अर्चना आडवाणी, रिशु सिंह, अलीना सेजल, आदि मौजूद रहे।

Editor-In-Chief:- Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh