भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में सिविल लाइंस मण्डल उपाध्यक्ष दीपक शुक्ला की अध्यक्षता में कोरोना टीका करण कार्यक्रम का आयोजन उर्सला अस्पताल में किया गया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए सिविल लाइंस मण्डल उपाध्यक्ष दीपक शुक्ला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने निर्देश दिया कि, कोरोना महामारी का टीका करण कार्यक्रम जो कि अस्पतालों में चल रहा है। उसमें पार्टी के कार्यकर्ता कैम्प लगाकर टीका करवाने वाले विभिन्न बुजुर्गों, मरीजों व महिलाओं को फल, पानी, चाय व बिस्किट आदि का वितरण करें। इसी क्रम में दीपक शुक्ला सिविल लाइंस मण्डल उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया, जो प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चला। टीका करण में सहयोग करने वालों में दीपक अवस्थी, शेषनाथ साहू, दीपू नागवंशी रहें। मुख्य रूप से उपस्थित दीपक शुक्ला, प्रमोद त्रिपाठी, रिचा सक्सेना, गोल्डन ठाकुर, ऋषि तिवारी, मनीष रावत, महेश पाल, अमित शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
Editor-In-Chief:- Naresh Singh


















