उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर ,
भाजपा उपलब्धि दिवस के रूप में मना रही है ।
तो विपक्ष ने भी अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया
कानपुर में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाया । घंटाघर चौराहा के विरोध प्रदर्शन में काले कपड़े पहन कर सपाइयों ने अपना अपना आक्रोश प्रकट किया । नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान और विधायक इरफान सोलंकी अगुवाई में हुए ,इस विरोध प्रदर्शन में कहां गया कि बीते 4 वर्षों में सरकार के पास उपलब्धि गिनाने लायक कुछ भी नहीं है ,
बल्कि विफलता के 4 वर्ष है । जिसमें व्यापार चौपट होना, कानून व्यवस्था का चौपट होना, और बढ़ती महंगाई शामिल है ।
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा में केवल अखिलेश यादव के कार्यकाल चौहान के विकास कार्यों का केवल फीता कटा है ।
युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है, महिलाएं सुरक्षित नहीं है ।
राजू शर्मा
संवाददाता
UP Tv7
सच की तह तक


















