Advertisement

नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर का माल्यार्पण कर किया,स्वागत।

कानपुर,जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के जिलाध्यक्ष दर्पण सिंह भदौरिया की अगुवाई में नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर का स्वागत माल्यार्पण कर किया गया ,कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव बृजेश राजावत एवं अमित कुमार सिंह का स्वागत पदाधिकारियों ने माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर किया, जितेंद्र सिंह सेंगर ने मुख्य अतिथि एवं जिलाध्यक्ष दर्पण सिंह भदौरिया सहित पदाधिकारियों को शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए पार्टी के प्रति निष्ठा एवं ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करने की बात कही। वही संबोधन में जिलाध्यक्ष दर्पण भदौरिया ने बताया कि हम सभी को एकजुट हो पार्टी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के हाथों को मजबूत करने का कार्य करें। सम्मान समारोह के दौरान अरविंद सिंह,सुमित मक्कड़,रुचि गौतम,उदय प्रताप सिंह,ध्रुव गुप्ता पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान मुख्य रूप से राजू शुक्ला,अभिनव,राजीव सिंह,धर्मेन्द्र, अंजलि,सुमित ठाकुर,रचना द्विवेदी,आलोक पांड,जितेंद्र चौहान,साधना तिवारी,रिचा सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

संवाददाता:- आंनद त्रिपाठी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh