Advertisement

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर नहीं हो रहा है,कोविड प्रोटोकॉल का पालन|

कानपुर। महाराष्ट्र के कुछ शहरों में बढ़े कोरोना केसों के मद्देनजर वहां सरकार ने लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू जैसी सख्ती की ,वही कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर कोविड प्रोटोकॉल का ठीक से पालन नहीं होता दिख रहा है। मुंबई से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग नही करी जा रही है और ना ही यात्रियों के मुंह पर मास्क दिख रहे है। 9 नंबर सिटी साइड रेलवे द्वारा पर आने जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की तरफ से यात्रियों बैग और लगेज के लिए सैनिटाइजर कर्मचारी नियुक्त किया है। लेकिन कर्मचारी अपने मोबाइल फोन पर गेम खेलता नजर आया। दोपहर लगभग 2:00 बजे मुंबई से चलकर गाड़ी नंबर (1079) लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल ट्रेन कानपुर प्लेटफार्म नंबर 9 पर पहुंची ,ट्रेन कुछ आने जाने वाले यात्रियों पर मुंह पर मास्क नहीं दिखाई दिए और रेलवे के किसी कर्मचारी व रेलवे पुलिस ने उन्हें टोका भी नहीं। बीते कुछ समय पहले सेंट्रल स्टेशन निदेशक हिमांशु शेखर उपाध्याय ने आला अधिकारियों के साथ हर प्लेटफार्म व स्टेशन का निरीक्षण किया था और सभी रेलवे स्टाफ को कड़े निर्देश दिए थे। आने जाने सभी वाले यात्रियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करा कर स्टेशन प्लेटफार्म पर एंट्री दी जाए। लेकिन डिप्टी सीटीएम बातों का अनसुना कर रेलवे कर्मचारी ना ही स्वयं व यात्रियों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं कराते दिख रहे हैं।

रेल यात्रियों से बातचीत

मुंबई में कोरोना फिर से बढ़ गया है। लेकिन वहां पर मास्क पहनना बहुत जरूरी है, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करा कर स्टेशन पर एंट्री दी जा रही थी वहां सख्ती है ।
लेकिन कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर यहां कोई सख्ती नहीं है। चेकिंग नहीं की जाती।
मास्क भी कोई नहीं पूछता है।

 

राजू शर्मा
संवाददाता
UP Tv7
सच की तह तक,

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh