भागवंती एजुकेशन सेंटर शिक्षा क्षेत्र में अपने छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए बेहतर से बेहतर अवसर तलाशता रहता है, ताकि उनका ना केवल शैक्षिक उत्थान हो बल्कि उनका सम्पूर्ण व्यक्तित्व निखरे । इसी कड़ी में भागवंती एजुकेशन सेटर ने B.E.C. को BEST EDUCATION CENTRE बनाने व उच्च स्तरीय शिक्षा पाठ्यक्रम उपलब्ध करने हेतु सिटी मोंटेसरी स्कूल, लखनऊ की Academic Advisor अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षाविद डॉ. सुनीता गाँधी PhD, Cambridge University UK द्वारा संचालित सिटी इंटरनेशनल स्कूल के साथ गौरवमयी गठबंधन किया है । सिटी मोंटेसरी स्कूल विश्व का सबसे बड़ा स्कूल है जिसका नाम Guinness world record में दर्ज है। डॉ. सुनीता गाँधी को 39 देशो की शिक्षा का अदभुत गौरवमयी अनुभव है, जिन्होंने Iceland, Czech Republic में स्कूल की स्थापना की । सन 2006 में उन्होंने अपने अनुभवों का लाभ, सम्पूर्ण विकास हेतु करने के लिए सिटी मोंटेसरी स्कूल की स्थापना की, जहाँ पर उन्होंने स्वयं अपने बच्चों को शिक्षा के लिए दाखिला दिया। स्वयं से स्पर्धा का एक अदवितीय सिद्धांत स्थापित किया ।

संवाददाता:- अभिषेक कठेरिया।


















