कहते हैं, दुनिया में सभी रिश्ते गलत साबित हो सकते हैं, लेकिन मां अपने बच्चों के लिए कभी गलत नहीं होती है। लेकिन कलयुग में सब कुछ हो सकता है। और जब बात जमीन जायदाद की हो तो फिर क्या कहा जाए? कल्याणपुर निवासी कलयुगी मां ने मकान पर कब्जा करने को लेकर अपने ही इकलौते बेटे पर गलत आरोप लगा दिए। जिसके कारण बेचारे बेटे को एक बार जेल की हवा भी खानी पड़ी। लेकिन कहते हैं दूध का जला छाछ भी फूंक-फूंक कर पीता है। तो कलयुगी मां से बचाओ के लिए बेटे ने अपने बचाव के लिए मां का दुबारा वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया वायरल कर दिया। जिसमें कलयुगी मां अपनी ही अलमारी से अपना सामान निकाल रही है। और अपनी ही बहू को भद्दी भद्दी गालियां दे रही है। और अपने बेटे के ऊपर बाल्टी से पानी डाल रही है। जब कलयुगी मां दोबारा अपने एकलौते बेटे को दोबारा जेल की हवा खिलाने के लिए थाने पहुंची, तो थाने से बेटे को फोन पर थाने बुलाया जाता है। और कहां जाता है तुम्हारी मां का आरोप है कि तुमने उसका सामान उसकी अलमारी से निकाला है। और तुम अपनी मां को परेशान करते हो। तब बेटे ने वह वीडियो पुलिस को दिखाया तो पुलिस की भी आंखें उस वीडियो को देखने के बाद खुली की खुली रह गई। सोशल मीडिया पर उस वीडियो को देखा जा रहा है, और लोग कह रहे हैं सुना था कि माता नहीं कुमाता, लेकिन इस वीडियो ने कलयुगी मां के ऊपर प्रश्नवाचक चिन्ह लग गया, और मां शब्द को ही गलत साबित कर दिया।
कलयुगी मां का दिखा, घिनौना रूप|


















