दिव्यांग डेवलपमेंट सोसायटी के नेतृत्व में होली के उपलक्ष्य में बनाए गए कई प्रकार के चिप्स, पापड़ ,अचार ,हर्बल कलर आदि हस्त निर्मित वस्तुओं का स्टॉल कलेक्ट्रेट परिसर में लगाया गया ,कार्यक्रम की शुरुआत एडीएम सिटी द्वारा की गई, बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि आप सब में कुछ ना कुछ खास है इसलिए किसी भी तरह से अपने आप को कम ना समझे और हमेशा आगे बढ़ते रहें बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा हर तरह से सहयोग में आगे रहने की बात कहीं अन्य आला अधिकारियों ने जमकर खरीदारी की और संस्था की इस पहल को खूब सराहा और संस्था की सचिव मनप्रीत कौर को उनके इस नेक कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी उपस्थित सभी लोगों ने जमकर खरीदारी की एवं बनाए गए सामग्री की खूब तारीफ कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया, कार्यक्रम में अर्चना आडवाणी ,अंशु वर्मा रोहित, सेजल, अलीना नाज आदि मौजूद रहे।
Editor-In-Chief:- Naresh Singh


















