दिनांक 20 मार्च, 2021 को कानपुर दक्षिण के गोविन्द नगर स्थित विद्यार्थी मार्केट में “पृथ्वीराज परफ्यूमरी वस” ने अपनी रिटेल शॉप जॉली फेश (फेगरेन्स एण्ड फ्लेवर स्टोर) की शुरूआत करी, जिसका उद्घाटन “इत्र नगरी कन्नौज” के साँसद श्री सुग्रत पाठक जी (मुख्य अतिथि) के द्वारा किया गया। सांसद श्री सुब्रत पाठक जी ने इसके बारे में चर्चा करते हुये कहा कि, युवाओं को इस व्यापार में आगे आना चाहिये, इसका क्षेत्र बहुत ही व्यापक है, युवाओं को इसमें व्यापार के नये अवसर मिलेंगे । पृथ्वीराज परफ्यूमरी वर्क्स के संस्थापक और प्रोप्राइटर श्री गुन्जनधर गुप्ता ने बताया कि, कानपुर दक्षिण की यह पहली रिटेल शॉप है, जो इत्र एवं सुगन्ध का व्यापार कानपुर दक्षिण में करेगी, जिसमें इत्र के साथ-साथ अगरबत्ती निर्माण में लगने वाली सुगन्ध, स्प्रे के निर्माण, डिटरजेन्ट के निर्माण में लगने वाली सुगन्ध एवं फ्लेर्वस के उत्पाद ग्राहकों को मिलेंगे ।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि-
श्री मानवेन्द्र सिंह जी (अध्यक्ष, कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र) श्रीमती वीना आर्या जी (अध्यक्ष, कानपुर दक्षिण)
महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय
साँसद श्री सत्यदेव पचौरी जी (कानपुर नगर)
विधायक श्री महेश त्रिवेदी जी (किदवई नगर)
विधायक – श्री सुरेन्द्र मैथानी जी (गोविन्द नगर)

संवाददाता:- अनिल कुमार की रिपोर्ट कानपुर नगर|


















