Advertisement

शिव पूजन सामग्री स्टोर का हुआ, शुभारंभ|

कानपुर। नौबस्ता मछरिया रोड स्थित शिव पूजन सामग्री स्टोर का उद्घाटन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू ठाकुर ने फीता काटकर उद्घाटन किया। स्टोर के मालिक रज्जन साहू ने बताया कि हमारे यहां शिव पूजन सामग्री स्टोर में अगरबत्ती, धूपबत्ती, घंटी, आरती,पीतल की कलश, हवन सामग्री आदि उचित रेट पर उपलब्ध है। आने वाले त्योहारों के मद्देनजर देखते हुए होली एवं नवरात्रों में पूजन सामग्री खरीदने पर छूट दी जाएगी। वही उद्घाटन के बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें स्टोर के मालिक रज्जन साहू ने मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू ठाकुर वरिष्ठ एडवोकेट सुमन तिवारी कानपुर प्रेस क्लब कार्यकारिणी सदस्य दीपक सिंह, चंदन जायसवाल बार कार्यकारिणी सदस्य पंकज गुप्ता, अलर्ट टीम समाचार पत्र के संपादक के के साहू,पत्रकार स्वप्निल तिवारी,आमिर सोलंकी, संजय गुप्ता, आशीष गुप्ता, चंद्रप्रकाश गुड्डू, सौरभ सिंह, विपिन सिंह, निखिल गुप्ता,अभिषेक साहू, विनय साहू, आदि पत्रकारों का सम्मानित किया गया।

संवाददाता:- चन्द्रप्रकाश।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh