Advertisement

चकेरी जाजमऊ सरस्वती विद्या निकेतन कॉलेज,डिफेंस कॉलोनी में,भव्य समारोह का किया गया,आयोजन।

कानपुर कार्यकर्ताओ मे भरा जोश।

भारतीय जनता पार्टी के चार साल पूरा होने पर शनिवार को महाराजपुर के कार्यकर्ताओ का सम्मेलन सरस्वती विद्या निकेतन, डिफेंस कॉलोनी मे भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर सतीश महाना ने अपने संबोधन मे कहा कि 30 साल के राजनीतिक जीवन मे हमने 3 पीढ़ियों के साथ काम किया है।
4 साल की उपलब्धिया गिनाते हुये, नये उत्तर प्रदेश की तस्वीर पेश किया।
उत्तर प्रदेश के लोगो को सम्मान की नजर से देखा जाता है। 4 साल मे प्रति व्यक्ति आय दो गुनी हुई है। उत्तर प्रदेश मे 4 साल पहले जंगलराज, जातिवाद हावी रहा था।
जर्जर सड़क, पेयजल किल्लत व शिक्षा माफिया हावी थे।
24 करोड जनता ने नये भारत, स्वस्थ भारत व आत्मनिर्भर के लिए मतदान किया था।
आज वह योगी सरकार ने सही साबित कर दिया है।
किसी पद पर बैठना आसान है,उसकी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना कठिन है।

कानपुर से मोहम्मद नईम की रिपोर्ट।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh