अधिवक्ताओ के चेम्बर में शुद्ध पेयजल प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया पुण्य कार्य|
बढ़ती गर्मी के चलते कानपुर कचहरी में अधिवक्ताओ को शुद्ध पेयजल सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से नगर के अग्रणी समाज सेवी व कानपुर बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक़्ता पूर्व महामन्त्री अनूप कुमार द्विवेदी ने “100 वाटर केनन” दि लायर्स एसोसिएशन को भेंट किया है । यह जानकारी दि लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला ने दी । उन्होंने कहा कि इन वाटर केनन को अधिवक्ताओ के चेम्बर में दिया जाएगा ,जिससे अधिवक्ताओ को स्वच्छ व शीतल पेयजल प्रदान हो सके ।
इस अवसर पर लायर्स एसोसिएशन के महामन्त्री राघवेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष आलोक पाण्डेय , हिमांशु दीक्षित ,कोषाध्यक्ष हिमांचल प्रसाद,उपेंद्र अवस्थी, आशुतोष शुक्ला “टीनू”,शिवेन्द्र अवस्थी,सिद्धार्थ मिश्र,रवि पाण्डेय, मैरी क्रिस्टीना सहित सैंकड़ो अधिवक्तागण मौजूद रहे ।




















