Advertisement

जनहित के मुद्दों पर सांसद को दिया, ज्ञापन|

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के आवाहन पर सांसद देवेंद्र सिंह भोले के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली को 12 सूत्रीय मांग पत्र दिन-प्रतिदिन डीजल, पेट्रोल, एलपीजी गैस के बढ़ते दाम तथा अन्नदाताओं की ज्वलंत मूल समस्याओं एवं स्थानीय स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार जनसमस्याओं को जनहित में निस्तारण करने हेतु सौंपा गया हैं। लॉक डाउन से उपजी परिस्थितियों में समाज का कमोवेश हर तब का निराशा का सामना कर रहा है आप भी अवगत है कि देश का अन्नदाता पिछले 100 से अधिक दिनों से प्रदेश की सीमाओं पर सत्याग्रह पर बैठा है उसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है, स्थानीय प्रशासन और थानों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, गरीब व मध्यम वर्ग के लिए सस्ते सुलभ व प्रभावी चिकित्सा व्यवस्था का अभाव है। दवाइयों के दाम बढ़ रहे हैं, पिछले एक साल की अवधि में अंतरराष्ट्रीय बाजार में घटते तेल के दाम के बावजूद भारतीय बाजार में तेल की कीमतें न सिर्फ यथावत रही है, बल्कि लगातार पेट्रोल, डीजल व सीएनजी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो रही है, ऐसे कठिन दौर में यह बढ़ोतरी अमानवीय व अलोकतांत्रिक है, डीजल बढ़ोतरी का सीधा असर आम जनमानस और अन्नदाताओ पर पड़ता है। मांग पत्र का निस्तारण यदि शीघ्र नहीं किया गया ,तो प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति ,गोविंद त्रिपाठी, स्वामी महेंद्र सिंह यादव, राजपाल यादव ,राम प्रकाश मिश्रा, डॉ शालिनी यादव, राम बहादुर पासवान, आकाश प्रजापति, आदि लोग मौजूद रहे।

Editor-In-Chief:- Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh