Advertisement

कैलिफोर्निया रिपब्लिक रेस्टोरेंट में,होली उत्सव कार्यक्रम का किया गया,आयोजन|

पार्टी प्लेनेट क्लब के तत्वाधान में कैलिफोर्निया रिपब्लिक रेस्टोरेंट में होली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कंचन सिंह ने बताया कि, होली उत्सव में सभी महिलाएं रंग बिरंगे परिधानो में आई थी। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के गेम्स के साथ सभी ने फूलों की होली हर्षोल्लास के साथ खेली। औऱ होली के गानों, होली खेले रघुवीरा अवध में, रंग बरसे भीगे चुनरवाली, होली के दिन दिल खिल जाते हैं, गानों पर जमकर डांस किया। विभिन्न प्रकार के गेम्स का आयोजन किया गया। गेम्स में विजेताओं को उपहार दिए गए। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगे हुए थे, सभी महिलाओं ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन कंचन सिंह और अर्चना ने किया। कार्यक्रम में अनुषा, नीलू ,अलका, भगवती, प्रियंका आदि मौजूद रही।

Editor-In-Chief:-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh