Advertisement

मां गंगा की पावन आरती का आयोजन धूमधाम से,अटल घाट गंगा बैराज कानपुर मे,किया गया ।

वात्सल्य वेलफेयर सोसाइटी एवं राष्ट्रीय स्नातक महासंघ उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में जीवनदायिनी एवं मोक्षदायिनी मां गंगा के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किए जाने एवं स्वच्छता अभियान की श्रृंखला में आज अटल घाट गंगा बैराज कानपुर मे मां गंगा की पावन आरती का आयोजन धूमधाम से किया गया । पंडित ललित नारायण शास्त्री एवं अवधेश शास्त्री जी द्वारा मंत्र उच्चारण द्वारा पूजन एवं आरती कराई गई । उपस्थित जनों ने मां गंगा की आरती की, एवं प्रसाद वितरण हुआ, तथा वीरेंद्र वर्मा जी द्वारा गंगा तेरा पानी अमृत झर झर बहता जाए, जैसे भजनों को गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सर पर मां गंगा में दीपदान भी किया गया कार्यक्रम के संयोजक संतोष तिवारी ने इस अवसर पर कहा की शासन एवं प्रशासन स्तर से मां गंगा को स्वच्छ ,अविरल एवं निर्मल बनाए जाने की दिशा में दीर्घ स्तर से मुहिम चलाई जा रही है, ऐसे में आम नागरिकों का भी एक कर्तव्य बनता है ,कि इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता की जाये । इसी को दृष्टिगत रखते हुए वात्सल्य वेलफेयर सोसाइटी बिठूर ने यह निर्णय लिया की, गंगा आरती के माध्यम से जन चेतना जगा कर मां गंगा को स्वच्छ बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन किया जाए। उन्होंने बताया कि, आज यह आरती कोविड-19 को देखते हुए की जा रही है किंतु भविष्य में अनवरत मां गंगा आरती का भव्य आयोजन संस्था द्वारा विभिन्न घाटों पर आयोजित किया जाएगा।
वात्सल्य वेलफेयर सोसाइटी बिठूर के संयोजक संतोष तिवारी के अतिरिक्त संजीव त्रिपाठी , अवधेश तिवारी, प्रत्यूष द्विवेदी, सुनील यादव , प्रतीक तिवारी, शीलू पांडे ,राजा भरत अवस्थी, सुरेंद्र कुमार, रूपम गुप्ता, ओपी मिश्र, अरुण कुमार मिश्रा, आदिवरन, अतुल तिवारी, अटल बिहारी पाल, रितेश शुक्ला, श्रीमती निशा द्विवेदी, सुनीता अवस्थी, सहित सैकड़ों लोगो ने उपस्थित रहकर मां गंगा की आरती का आनंद लिया।

संतोष तिवारी
संयोजक
वात्सल्य वेलफेयर सोसाइटी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय स्नातक महासंघ

Reporter:- Utkarsh Kumar.

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh