नमामि गंगे प्रकल्पा भाजपा व पंडित सुरेंद्र नाथ शर्मा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में भाजपा के 4 साल गरीबों के बेमिसाल संवाद कार्यक्रम का आयोजन प्रेम नगर में आयोजित किया गया, कार्यक्रम में बोलते हुए श्री कृष्ण दीक्षित बड़े जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के ईमानदार कर्मठ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनकल्याणकारी गरीबों की योजनाएं लागू करके लोगों को सुविधाएं दी हैं, संदीप मिश्रा ,धर्मेंद्र पांडे ,राम कुमार मिश्रा ने कहा कि सही व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल सके, इसके लिए हमें अभियान चलाना होगा, मनोज शुक्ला, संजीव गुप्ता, रवि कांत शुक्ला, गुंजन शर्मा ,ने कहा कि सरकार ने महिलाओं को भी प्राथमिकता दी है, महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत बहुत मान सम्मान व रोजगार प्राप्त हुआ है, ठाकुर शैली सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार ने आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के एक जिला एक उत्पाद का अभियान चलाकर लोगों को मजबूत किया है, कार्यक्रम का संचालन मनीष बाजपेई ने किया, प्रमुख रूप से अरविंद त्रिपाठी ,नीलू दुबे ,वीरेंद्र द्विवेदी ,नमन अवस्थी, रंजीत सिंह ,सुबोध पांडे, कामिनी वर्मा ,नौशाद आलम, मुस्ताक अहमद आदि लोग थे।
Editor-In-Chief:- Naresh Singh


















