कानपुर, *रजत श्री फाउण्डेशन(रजि0)* जो एक लोकप्रिय सामाजिक संस्था है जिसके द्वारा आयोजित किया जाने वाला (श्री राधे-कृष्ण महोत्सव)आस्था एवं भक्ति का महा-समागम है, तो जब सुकून न मिले दिखावे की बस्ती में,तब खो जाना “श्री राधा-कृष्ण की मस्ती में कार्यक्रम को प्रारम्भ श्री राधे कृष्ण का पूजन करके तथा विश्वास शुक्ला के द्वारा भजनों के माध्यम से महोत्सव का शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात् इन्दौर की सुप्रसिद्ध भजन गायिका सोना जी जाधव के द्वारा भजनों की प्रस्तुति की गयी। जिन्हें सुनकर आये हुये सभी लोग मंत्र मुग्ध होकर झूम उठे। इसी क्रम में क्रमशः अंकुर नटराजन ग्रुप एवं शिव सनी आर्ट ग्रुप के द्वारा अप्रतिम झांकियाँ प्रस्तुत की गयी। जिसे देख कर सभी स्तब्ध रह गये। वहीं गौरी संजय पाठक एवं गरिमा द्विवेदी के द्वारा “बृज रज” तथा विपिन निगम (कृष्णम डांस ग्रुप) के द्वारा बृज के लोक नृत्य को प्रस्तुत किया गया। जिससे सभी को साक्षात मानों बृज के दर्शन हो रहे थे।आगे सह कार्यक्रम संयोजक आकांक्षा बाजपेई, आकांक्षा चतुर्वेदी व गीतिका शर्मा के द्वारा रासलीला व डांडिया रास आयोजित किया गया।अन्त में सभी श्याम प्रेमियों ने भगवान कृष्ण एवं राधा जी के अलौकिक रूप का दर्शन कर वृन्दावन की फूलों की होली का आनन्द लिया।समिति के अध्यक्ष अरविन्द सिंह ने इस धार्मिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य बताते हुये कहा कि संस्कार और अध्यात्म देश के प्राण हैं हमें जीवन में सबसे ज्यादा इसी को महत्व देना चाहिए।भौतिक सुख सुविधाओं के पीछे भागने के बजाये धर्म-संस्कार को जीवन में निष्ठा से अपना कर सदैव संस्कारित जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए।वही समिति की महामंत्री व युवा समाज सेविका (एड0) दीप्ती सिंह ने कहा कि आज कल युवा निरन्तर प्रगति कर रहे हैं। विज्ञान और उच्च तकनीकी की ओर वे लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन वे आध्यात्म और संस्कृति को भूल रहे हैं। इसलिये उनका उत्थान तेजी के साथ नही हो पा रहा है। सत्चरित्र को बनाये रखना होगा तभी हमारे व्यक्तित्व का विकास होगा। संस्कृति भी समृद्धि हो सकेगी।आयोजन में आये हुये मुख्य अतिथि एवं सभी गणमान्य लोगों ने महोत्सव की बहुत सराहना करते हुये कहा की अरविन्द सिंह एवं दीप्ती सिंह पर ईश्वरी कृपा ही है जो समय-समय पर भक्तिमय कार्यक्रमों का अयोजन करके सनातनी धर्म व सनातनी परम्परा को
निरन्तर बढ़ा रहे हैं। विगत दिनों में हुये गीत गोविन्दम् और अब श्री राधे कृष्ण महोत्सव जैसे भव्य आयोजन इसका उदाहरण हैं तथा भविष्य में भी अपना आशीर्वाद एवं सहयोग समिति को देने का आश्वासन दिया।अन्त में अरविन्द सिंह एवं (एड०) दीप्ती सिंह ने आये हुये सभी लोगों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया तथा सभी से महाप्रसाद ग्रहण करके जाने की बात कही। कार्यक्रम संयोजक मनीष वर्मा ने बताया कि महोत्सव के दौरान
रजत श्री फाउण्डेशन के अध्यक्ष अरविन्द सिंह, महामंत्री (एड०) दीप्ती सिंह,सह महामंत्री विनोद सिंह,उप संगठन मंत्री राम जी शुक्ला,मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी,सह मीडिया प्रभारी विपिन सिंह,प्रवक्ता प्रतीक त्रिवेदी आदि लोग उपस्थित रहे।






















