Advertisement

नेताजी के स्वस्थ होने की प्रार्थना के साथ रक्तदान शिविर

कानपुर।आज समाजवादियों ने जाजमऊ में रक्तदान शिविर का आयोजन कर नेताजी के स्वस्थ होने की दुआ मांगी।जाजमऊ में मो शाहरुख खलीफा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में कई लोगों ने रक्तदान किया।सभी ने रक्तदान करते हुए प्रार्थना व दुआ मांगी की नेता जी स्वस्थ होकर सकुशल घर वापिस आ जाएं।पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की नेताजी के लिए कानपुर के हर वर्ग हर समुदाय प्रार्थना कर रहा है।विधायक मो हसन रूमी के पुत्र हाजी कामरान रूमी ने कहा की छावनी विधानसभा के हर वार्ड में दुआ व प्रार्थना सभाओं का आयोजन हो रहा है।संयोजक मो शाहरुख खलीफा ने कहा की रक्त दे कर किसी की जान बचा रहे हैं तो उसका सबाब नेता जी को मिले और वो जल्दी स्वस्थ हो जाएं।शाहरुख ने जानकारी दी की कई लोगों ने कैंप में रक्तदान किया।विधायक मो हसन रूमी के पुत्र कामरान रूमी,शिविर संयोजक मो शाहरुख खलीफा समेत कई सपा नेताओं ने रक्तदान किया।संकल्प संस्थान के संतोष सिंह का भी सहयोग रहा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh