Advertisement

वार्ड 96 के नोमान सिद्दीकी जिला मंत्री अल्पसंख्यक भाजपा ने पप्पू बाली विधायक बसपा प्रत्याशी को लगायी फटकार

बीते 24 घंटे से कानपुर शहर में लगातार हो रही बारिश की वजह से शहरवासियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। दरअसल बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। तो वहीं दूसरी तरफ सड़को में गड्ढे भी हो रहे हैं। जाजमऊ थाना क्षेत्र के सरैया बाजार में भी बारिश के चलते सड़क धसने से काफी गहरा गड्ढा हो गया इस गड्ढे में रोड के किनारे बनी तीन दुकान और एक मकान खतरे में आ गई। जिसके बाद क्षेत्र हड़कम्प मच गया। हालांकि इस घटना में किसी भी तरह की कोई जनहानि नही हुई है। लेकिन लोगों में काफी दहसत व्यापत है। क्षेत्रीय लोगों ने इस घटना के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि, घटिया रोड निर्माण के चलते इसका खामियाजा हम लोगों को भुगतना पड़ता है लेकिन संबंधित अधिकारियों और प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। घटना की सूचना पर छावनी विधायक हसन रूमी के भाई फुरकान भी मौके पर पहुचे नोमान सिद्दीकी की कड़ी मुशक्कत के बाद रोड की मरम्मत का कार्य शुरू हुआ.इस कार्य को कराने के दावेदार कई दिखे,अब देखना ये है की मलवा भर कर खाना पूर्ती होती है या फिर रोड का भी निर्माण होगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh