Advertisement

डेंगू का प्रकोप कानपुर ही नहीं बल्कि यूपी के कई शहरों में तेजी से फ़ैल रहा है,

डेंगू का प्रकोप कानपुर ही नहीं बल्कि यूपी के कई शहरों में तेजी से फ़ैल रहा है,,,जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित दर्जनों मरीज अपना चेकअप कराने पहुँच रहे है,,,लैब की जांच में बहुतो में डेंगू के लक्षण पाए जा रहे,,,जिनको अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है,,,

बढ़ते डेंगू संक्रमण को लेकर जिला अस्पताल उर्सला के सीएमएस डॉ शैलेंद्र तिवारी का कहना था कि शहर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में डेंगू फैला हुआ है,,,पिछले तीन महीनो की अपेक्षा डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ी है,,,,सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती मरीजों का इलाज किया जा रहा है,,,उन्होंने बताया कि मौसम का तापमान और जलभराव इसका मुख्य कारण है,,,रुके हुए पानी की वजह से मच्छर उसमें पनपने लगते है,,,और जब उनकी संख्या बढ़ने लगती है तब मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगता है,,,इसलिए इसके रोकथान के लिए सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए,,,साथ ही लार्वा को ख़त्म करने के लिए दवा का छिड़काव बहुत जरुरी है,,,|

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh