Advertisement

समर्थकों ने फूलों की माला पहना व मिठाई खिला कर दी मुबारकबाद

 

कानपुर। समाज सेवा के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले कानपुर नगर के जाजमऊ निवासी नौशाद आलम को एक बड़ी राजनीतिक और सामाजिक जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्हें अमित शाह यूथ ब्रिगेड (अल्पसंख्यक मोर्चा) का उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। यह महत्वपूर्ण दायित्व उन्हें अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कारी ओसामा बिन जाहिद द्वारा सौंपा गया है।

नौशाद आलम को भेजे गए मनोनयन पत्र में संगठन ने उन पर गहरा विश्वास जताया है। प्रदेश अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की है कि नौशाद आलम देश के कर्मयोगी गृह मंत्री  श्री अमित शाह जी की नीतियों, सिद्धान्तों और विकसित भारत के लिए किये जा रहे उनके अथक प्रयासों को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाएंगे। साथ ही, वह अपनी कार्य गतिविधियों से प्रदेश नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी निरंतर अवगत कराते रहेंगे।
बताते चलें कि नौशाद आलम क्षेत्र में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह एक चर्चित समाजसेवी हैं, जो लंबे समय से जरूरतमंदों और असहाय लोगों की सेवा में निस्वार्थ भाव से लगे हुए हैं। उनका सबसे सराहनीय कार्य निर्धन परिवारों के बच्चों को शिक्षा मुहैया कराना है। शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और समाज के दबे-कुचले लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने की उनकी इसी खूबी ने उन्हें जनता के बीच बेहद लोकप्रिय बनाया है।
उत्तर प्रदेश का सोशल मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर नौशाद आलम ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। अपनी इस नई जिम्मेदारी पर प्रतिक्रिया देते हुए नौशाद आलम ने कहा कि, कारी ओसामा बिन जाहिद प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश और संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताते हुए यह अहम पद दिया है, मैं उनकी उम्मीदों पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा। समाज की भलाई और संगठन के विचारों का प्रसार ही मेरा मुख्य लक्ष्य होगा।
उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, समाजसेवियों और उनके समर्थकों ने उन्हें फूलों की माला पहनाई और मिठाई खिलाकर बधाइयां दी हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh