Advertisement

प्रसपा ने फूंका,महँगाई व बेरोजगारी का पुतला।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया कानपुर महानगर के तत्वाधान में कोका कोला चौराहे पर महंगाई व बेरोजगारी का पुतला फूंका गया पुतला फूंकने के दौरान महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे ने कहा कि मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण जीडीपी व बैंक मुसीबत में है महंगाई व बेरोजगारी इतनी ज्यादा कभी नहीं थी आम जनमानस का मनोबल टूट रहा है सामाजिक न्याय प्रतिदिन कुचला जा रहा है और सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली सरकार ने अपनी जन विरोधी नीतियों के कारण सबका विनाश कर दिया है जहां एक तरफ कोरोना वायरस की चपेट में आने से पहले ही देश के कई सेक्टर आर्थिक दबाव में थे वही दूसरी तरफ लगातार गैस पेट्रोल डीजल के दामों की बढ़ोतरी से आम जनमानस का जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह फेल साबित हुई। पुतला फूंकने के दौरान महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे का हाथ भी झुलस गया। पुतला फूंकने वालों में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे के साथ हेमलता शुक्ला, हरि कुशवाह, ज्ञानेंद्र यादव, सुनील बाजपेयी ,हाजी अयूब आलम, प्रभात गहरवार, पंकज बाथम , ऋषभ बाज़पेई , अहमद रफी, राम खिलावन चौरसिया, किसलय दीक्षित, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

संवाददाता:-अनिल कुमार।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh