Advertisement

भारत जोड़ो यात्रा का जगह-जगह स्वागत

कानपुर नगर । कांग्रेस के नेता राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है जिसके सम्बर्धन एवं समर्थन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में कानपुर बुंदेलखंड जोन में राज्य स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ कानपुर महानगर से किया गया। भारत जोड़ों यात्रा के माध्यम से आदरणीय राहुल गांधी देश में शांति, प्रेम, सौहार्द और एकजुटता लाने का संकल्प लिए हुए हैं। राज्य स्तरीय यात्रा जिसमें शामिल होने के लिए कानपुर नगर के समस्त नेतागण शामिल हुए जिसमें कानपुर कांग्रेस कमेटी उत्तर के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी द्वारा चुन्नी गंज से यात्रा का शुभारंभ कर विभिन्न रास्तों से होते हुए श्रम हितकारी केन्द्र बेना झाबर में जनसभा का आयोजन हुआ इस यात्रा में कानपुर कांग्रेस आउटरीच विभाग के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद इमरान खान छन्गा पठान व वार्ड 78 सिविल लाइंस के पूर्व पार्षद प्रत्याशी व भावी पार्षद प्रत्याशी नूर आलम अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ इस राज्य स्तरीय यात्रा में शामिल हुए।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh