Advertisement

पनकी धाम उधोग व्यापार मंडल द्वारा,पनकी बाजार में नवनियुक्त पदाधिकारीगणों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम, किया गया आयोजित।

पनकी धाम उद्योग व्यापार मंडल द्वारा पनकी बाजार में नवनियुक्त पदाधिकारी गणों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री श्याम बिहारी मिश्रा जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल)व विशिष्ट अतिथि श्री टीकम चंद सेठिया अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मा विधायक सुरेंद्र मैथानी जी मा दिनेश बाजपेई जी, मा राम जी त्रिपाठी, एवं श्री श्री 1008 कृष्ण दास जी महंत पनकी धाम उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्याम बिहारी मिश्रा जी ने व्यापार मंडल की छोटी छोटी इकाइयों को समाहित कर एक व्यापार मंडल के निर्माण की बात पर बल देते हुए कहा इससे व्यापारी एकता को बल प्राप्त होगा एवं बड़ी समस्याएं स्वयं छोटे स्वरूप में आ जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष टीकमचंद सेठिया जी ने अपने संबोधन में शासन एवं प्रशासन के अधिकारियों की मनमानी के विरुद्ध व्यापारी एकता के प्रदर्शन से समस्याओं के समाधान पर बल दिया माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने पनकी उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंडित रमाकांत मिश्रा, महामंत्री राजेश कुमार वर्मा ,कोषाध्यक्ष रवि प्रकाश वर्मा, मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित, विधिक सलाहकार आयुष्मान दिक्षित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशि शंकर शर्मा ,मुन्नन उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, मंत्री सतनारायण तिवारी, रमेश त्रिवेदी एवं संयोजक मंडल उमाशंकर गुप्ता, राजकुमार जैन, अमरनाथ कुशवाहा ,अमर सिंह एडवोकेट को व्यापारी हितार्थ निष्पक्ष एवं भेदभाव रहित कार्यप्रणाली को प्रदर्शित करने हेतु शपथ ग्रहण कराई। भवदीय मनोज दीक्षित मीडिया प्रभारी पनकी धाम उद्योग व्यापार मंडल

संवाददाता: सुमित कुमार की रिपोर्ट कानपुर। नगर*

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh