श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास, कानपुर पूर्वी प्रांत द्वारा गीता का कालजई संदेश स्मारिका का प्रकाशन तुलसी जयंती पर गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा का अनावरण कानपुर यूनिवर्सिटी,गीता कार्यक्रम विषय पर चर्चा के पदाधिकारियों की बैठक आज शाम के चर्च के सामने गुरु गोविंद सिंह मार्ग N-2 रोड लाल, बंगला में सम्पन्न हुई। जिसमें महामंत्री डॉ के के शुक्ला ने अपने सम्बोधन में कहा कि गीता महोत्सव पूर्व की टीम का गठन कर लिया गया है। जिसमें 200 प्रमुख मंदिरों में गीता की होल्डिंग लगाई जायेगी व घर घर अपने बच्चों के जन्मोत्सव व विवाह समारोह पर गीता का पाठ कराये जाने के लिए भी जागरूक किया जाएगा। गीता के 14 वे श्लोक का पाठ भी किया गया। पूर्वी के सभी पदाधिकारियों के घरों पर हर हफ्ते किसी एक पदाधिकारी के घर पर गीता का पाठ करके लोगों को जागरूक भी किया जायेगा। न्यास के अध्यक्ष डाक्टर उमेश पालीवाल ने कहा कि तुलसी जयंती पर इस वर्ष गोस्वामी तुलसीदास जी की प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा। जिसमें गीता महोत्सव की टीम भी हिस्सा ले रही है। प्रदेश में ही नहीं अब पूरे देश में गीता का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जुलाई से स्कूल कालेज जा जा कर बच्चो के साथ प्रार्थना में गीता पाठ का संकल्प कराने का निर्णय लिया गया है। हम सबको अब जागरूक होने की जरूरत है। महामंत्री परमानन्द शुक्ला ने कहा कि जल्द ही हमारा प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर गीता के प्रचार प्रसार के स्कूल व कालेज में प्रार्थना पर एक श्लोक कराने पर चर्चा कर लागू कराने का निर्णय लिया गया है।
इस बैठक में प्रमुख रूप से डॉक्टर उमेश पालीवाल राजीव महाना, डाक्टर के के शुक्ला, परमानंद शुक्ला, मोर मुकुट ,सुशील बाजपेई, सुखविंद्र सिंह मलिक, राजेश शुक्ला, अशोक तिवारी दिलीप राजपूत,कमल त्रिवेदी ,चंदन पांडे, हरदीप सिंह सहगल आदि लोग मौजूद रहे।
घर घर गीता पढ़ने के लिए जागरूकता अभियान जल्द ही शुरू


















