Advertisement

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हेतु इस्कॉन कानपुर की विशेष व्यवस्थाएँ

 

कानपुर, [14-08-2025] — इस्कॉन मंदिर, कानपुर ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के स्वागत हेतु भव्य एवं सुव्यवस्थित तैयारियाँ की हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ईको-वाहन शटल की व्यवस्था की गई है, जो निर्धारित पार्किंग स्थलों से मंदिर तक निःशुल्क लाने-ले जाने का कार्य करेंगे।

चार पहिया वाहनों हेतु पार्किंग व्यवस्था:

मैनावती रोड या गंगा बैराज से आने वाले श्रद्धालुओ के लिए— क्रैनबेरी, पुष्पोत्तम ग्रीन्स में पार्किंग उपलब्ध हैं।

सिंहपुर मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओ के लिए — मंटोरा ग्रीन सिटी में पार्किंग उपलब्ध।
दोनों ही पार्किंग स्थलों से इस्कॉन के ईको-वाहन सीधे मंदिर तक पहुँचाएँगे।

दो पहिया वाहनों के लिए भी पास में ही उचित पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

कानपुर पुलिस एवं प्रशासन सुरक्षा, यातायात और व्यवस्था में सक्रिय सहयोग दे रहे हैं। आज श्री अखिल कुमार, पुलिस आयुक्त, कानपुर ने इस्कॉन मंदिर पहुँचकर सभी तैयारियों का निरीक्षण किया और संतोष व्यक्त किया।

इस्कॉन कानपुर सभी भक्तों से आग्रह करता है कि वे जन्माष्टमी महोत्सव में पधारकर सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं भक्ति-रस से ओत-प्रोत वातावरण का लाभ उठाएँ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh