Advertisement

बिठूर के ब्रह्मावर्त घाट में भव्य गंगा मैया की आरती का आयोजन किया

कानपुर। विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश भिखारी प्रजापति के निर्देशन में मंडल प्रभारी कानपुर जगत पाण्डेय के नेतृत्व में एवं विश्व हिन्दू महासंघ संगठन के जिला संयोजक आशुतोष कुमार द्विवेदी के अध्यक्षता में कानपुर नगर में स्थित बिठूर के ब्रह्मावर्त घाट में भव्य गंगा मैया की आरती का आयोजन किया। वही राजस्थान के जयपुर से पधारी कानपुर नगर आगमन पर विश्व हिन्दू महासंघ संगठन कानपुर मंडल के पदाधिकारीयों ने करणी कृपा फाऊंडेशन की संस्थापक करिश्मा हाड़ा एवं विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ हेमंत मोहन का भव्य जोरदार स्वागत किया। करणी कृपा फाऊंडेशन की संस्थापक करिश्मा हाड़ा ने बिठूर के ब्रह्मावर्त घाट में विद्वान पंडितो द्वारा मंत्र उच्चारण कर गंगा मैया का पूजन आरती की।विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं आरोग्यधाम के वरिष्ठ होम्योपैथिक फिजिशियन डॉ हेमंत मोहन,प्रिंट मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री प्रवीण सिंह चंदेल,राहुल गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh