क्षत्रिय सभा कानपुर नगर व देहात की एक विशाल बैठक जगदम्बा अतिथि गेस्ट हाउस रामादेवी में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधान परिषद सदस्य लाल सिंह ने किया। आज सर्वसम्मति से नव निर्वाचित कार्यकारणी का गठन कर शपथ ग्रहण कराई गई। जिसमें अध्यक्ष लाल सिंह तोमर, कार्यवाहक अध्यक्ष कर्नल के के सिंह, उपाध्यक्ष मन मोहक सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जे के सिह, महामंत्री आर एन सिंह, आशा सिंह चौहान उपाध्यक्ष, बलराम सिंह सहित 42 पदाधिकारी को शपथ ग्रहण कराई गई। इस बाबत अध्यक्ष लाल सिंह तोमर ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह संस्था 1983 से कार्य कर रही है। वर्तमान समय में 2750 सदस्य कार्य कर रहे। संस्था का मुख्य उद्देश्य क्षत्रिय सभा का भवन निर्माण करना है। जिसके लिए संस्था ने पहले 10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। विजय दशमी के अवसर पर बलराम सिंह के निवास स्थान पर शस्त्र पूजन का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें सैकड़ों क्षत्रिय सभा के लोग अपने अपने शस्त्रों का पूजन पाठ करेंगे। संस्था का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है। इसमें मुख्य रूप से पंकज तोमर, सुरेन्द्र सिंह तोमर,आर वी सिंह गौतम, अमर सिंह, बलराम सिंह,सुल्तान सिंह, सुभाष सिंह, राकेश सिंह, जयदेव सिंह भदौरिया आदि लोग मौजूद रहे।
दिलीप कुमार मिश्रा की रिपोर्ट


















