Advertisement

जेसीआई ब्रह्मावर्त द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम – 50 पौधों का रोपण 🌱🌳

जूनियर चेम्बर इंटरनेशनल (JCI) ब्रह्मावर्त ने पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर NRI City में कुल 50 पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में निम्न प्रमुख सदस्य एवं अतिथि उपस्थित रहे:

जेसी तरुण सेहगल – अध्यक्ष, जेसीआई ब्रह्मावर्त

जेसी कनहैया अग्रवाल – सचिव

जेसी नारायण लाहोटी – कोषाध्यक्ष

जेसी रवि गुप्ता

जेसी ऋषि गुप्ता

डॉ. हेमंत मोहन

डॉ. आरती मोहन

इस अवसर पर अध्यक्ष जेसी तरुण सेहगल ने कहा कि वृक्षारोपण भविष्य को हरियाली और स्वच्छता की ओर ले जाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे पर्यावरण संरक्षण हेतु सक्रिय भूमिका निभाएँ।

यह वृक्षारोपण कार्यक्रम, जेसीआई ब्रह्मावर्त के उस सतत प्रयास का हिस्सा है जो इस विश्वास पर आधारित है – “मानवता की सेवा ही जीवन का सर्वोत्तम कार्य है।”

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh