हिन्दू देवी देवता विष्णु के अवतार परशुराम कलारीपयट्टू प्राचीन मार्शल आर्ट के रूप में जाना जाता है, जिसकी उत्पत्ति केरल से हुई है। यह बात एम सी गौर ने कही, उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में यह पिछले तीन साल से शुरू हुआ है। अभी इस खेल के लिए प्रचार प्रसार की जरूरत है। अभी यह टायल बेस पर चल रहा है। जी एन के इन्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य अवघेश कटियार ने कहा कि यह बहुत ही लोकप्रिय खेल है। जब इसका प्रचार बच्चों में हो जायेगा तो बच्चे निश्चित रूप से भाग लेंगे। यह खेल मानसिक तनाव को कम करता है।,जो शारीरिक, मानसिक, अनुशासन व युद्ध तकनीकी के लिए बहुत आवश्यक होता है। आये अतिथियों का स्वागत व अभिनन्दन कीड़ा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव ने किया। अडर 17 वर्ग में फरुखाबाद की टीम,अडर-19 में जी एन के इन्टर कॉलेज सिविल लाइंस की टीम विजयी रही। इसमें मुख्य रूप से अवघेश कटियार,आर सी मिश्रा,टिकल बाबू, दिलीप कुमार मिश्रा,गगन कटियार,भगवत जोशी आदि लोग मौजूद रहे ।
दिलीप कुमार मिश्रा की रिपोर्ट


















