Advertisement

डॉ अम्बेडकर धम्म चेतना वाहन जुलूस रैली निकाली

कानपुर। भारतीय दलित पँथर कानपुर नगर इकाई के तत्वावधान में डॉ बाबा साहब अम्बेडकर प्रतिमा स्थल कम्पनी बाग चौराहा नवाबगंज से डॉ अम्बेडकर धम्म चेतना वाहन जुलूस रैली का आयोजन किया गया । अम्बेडकर चेतना रैली में 4 पहिया, तीन पहिया वाहन व सैकडों की संख्या में दो पहिया वाहनों के साथ अम्बेडकर अनुयायियों ने शिरकत करी । अम्बेडकर धम्म चेतना वाहन रैली कम्पनी बाग चौराहा नवाबगंज से प्रारम्भ होकर आर्य नगर चौराहा, स्वरूप नगर, मोतीझील, ईदगाह, बकरमण्डी, चुन्नीगंज, ग्वालटोली चौराहा, कानपुर कचहरी रोड, होते हुए नानाराव पार्क अम्बेडकर प्रतिमा स्थल फूलबाग पर समाप्त हुई।
रैली जुलूस समाप्त होने के उपरान्त कार्यक्रम के संयोजक एवं भारतीय दलित पैंथर के प्रान्तीय अध्यक्ष पैंथर धनीराम बौद्ध ने आये हुए जन समूह को सम्बोधित करते हुए बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कृषि मण्डी समिति पुखरायां कानपुर देहात में 32 वें विशाल बौद्ध धम्म दीक्षा समारोह एवं अम्बेडकर मेला का आयोजन 2 अक्टूबर को किया जा रहा है जिसमें सम्राट अशोक तथागत गौतमबुद्ध व डॉ बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की शोभा यात्रा निकाली जायेगी व लगभग दस हजार लोगों को हिन्दू धर्म को छोड़कर बौद्ध धम्म की दीक्षा दिलाई जाएगी। अम्बेडकर मेले विभिन्न प्रदेशों व जनपदों से गणमान्य लोग कार्यक्रम में शिरकत करने आएंगे। कृषि मंडी समिति से विशाल शोभा यात्रा भी निकाली जायेगी जिसमें लगभग 20,000 लोगों के शिरकत करने की सम्भावना है इसके अलावा रात्रि में डॉ० बाबा साहब पर आधारित नाट्य मंचन व विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया है। इस मौके पर यशवन्त सिंह यादव, अशोका यादव विक्रम सिंह पमपम चरण सिंह यादव साजिद सर, पास्टर जितेन्द्र इं० कोमल सिंह, पंकज जाससवाल, डॉ० संजय गुप्ता, विनोद पाल, सुभाष साहरिओम खन्ना सुधीर कुमार, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh