Advertisement

कसौधन समाज ने सातवां रक्तदान शिविर का किया आयोजन

कानपुर। श्री कानपुर कसौधन कल्याण समिति ने रविवार को आईएमए परिसर परेड मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 32 लोगो ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। संस्था के अध्यक्ष रामचंद्र कसौधन ने स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज को प्रेरित किया। संस्था के वालंटियरों ने रक्तदाताओं को जूस पिलाया। रक्तदान में कानपुर की आईएमए ब्लड बैंक की टीम ने सहयोग किया। इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को संस्था और ब्लड बैंक टीम की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर प्रबंधक डॉक्टर बी.के. कसौधन, कन्हैयालाल कसौधन,विकास कसौधन, अभिषेक कसौधन, अनुपम कसौधन राहुल कसौधन आदि कसौधन समाज मौजूद रहा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh