Advertisement

राधिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस पर हुआ कविता पाठ

कानपुर नगर। राधिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस के अवसर पर छात्र/छात्राओं द्वारा स्वः रचित काव्य पाठ का आयोजन हुआ। काव्य पाठ सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राधिक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पधारे शिक्षाविद, राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित, राष्ट्रीय कवि डॉ. सुरेश अवस्थी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. सुरेश अवस्थी ने अपनी कविता पाठ के माध्यम से छात्र/छात्राओं के अंदर हिंदी, संस्कृत भाषा के महत्व को देश के कोने कोने तक प्रत्येक भारतीयों तक पहुंचाने का संदेश दिया। डॉ. सुरेश अवस्थी ने स्वः रचित काव्य पाठ करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। सम्मान पाने वालों में छात्र पुष्पांजलि, राखी निषाद, खुशी जेठवंत, अंशी शर्मा, दिव्या सिंह, देव पाठक, वर्तिका, अनुष्का आदि रहे। कानपुर जिले के माने जाने कवि के के बाजपेई ने भी अपनी कविता पाठ के माध्यम से बच्चों, एवं शिक्षकों को खूब गुदगुदाया। बच्चों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया। संचालन शिक्षाविद जितेन्द्र श्रीवास्तव ने किया। आभार विद्यालय के डायरेक्टर बी एल पांडेय ने किया। सभी कवियों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष पांडेय ने उत्तरी पहनाकर, राम दरबार एवं राधा कृष्ण की फोटो देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक वंदना, दीपमाला, अर्चना, अनिल, अभिषेक, बलवान सिंह, शिप्रा आदि शिक्षक एवं विद्यालय के कोषाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh