Advertisement

राजकीय बाल गृह (बालिका) में सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित

कानपुर नगर। महिला कल्याण निगम उत्तर प्रदेश, लखनऊ की अध्यक्ष श्रीमती कमलावती सिंह द्वारा राजकीय बाल गृह (बालिका), यूनिट-1, स्वरूप नगर, कानपुर नगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कानपुर नगर की उपस्थिति में डॉक्टरों की टीम द्वारा सभी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीकाकरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दीक्षा जैन, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी, जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह तथा संस्था का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

देवेश तिवारी की खास रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh