Advertisement

पितर पक्ष में रामकथा कराने से पितरों को तृप्ति मिलती है -संदीप शुक्ला कथावाचक

हनुमान मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में रमेश कुमार तिवारी के नेतृत्व मे हनुमान मंदिर, गांधी ग्राम से 8 दिवसीय राम कथा का भव्य आयोजन किया गया। पंडित संदीप अवस्थी ने रामकथा के बारे में बताया कि पितर पक्ष में रामकथा कराने से पितरों को तृप्ति मिलती है , वैसे तो पितर पक्ष में भक्तिगण कृष्ण कथा सुनते हैं चाहे राम कथा हो या कृष्ण कथा पितरों को तृप्ति मिलती है। सैकड़ों भक्त लोग बहुत ही प्रेम से कथा का श्रवण करते हैं राम कथा को नवयुवकों को भी सुननी चाहिए। मंदिर के पंडित रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि यह मंदिर 51 वर्ष पूर्व का एक सिद्ध पीठ मंदिर है। यहां पर सच्चे मन से जो पूजा पाठ करता है उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। इस 8 दिवसीय राम कथा में प्रमुख रूप से घरमेनद शुक्ला,शीलू द्विवेदी,संतोष तिवारी, अरविंद द्विवेदी,अजय शुक्ला,पी एन त्रिपाठी, डॉक्टर के के शुक्ला, भानू प्रकाश शुक्ला, डॉक्टर दिलीप कुमार मिश्रा,राधा भाटिया आदि लोग मौजूद रहे।
दिलीप कुमार मिश्रा की  रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh