Advertisement

पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता द्वारा थाना क्षेत्र महाराजपुर अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण

 

कानपुर,पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता द्वारा थाना क्षेत्र महाराजपुर अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। ग्रामीणों को विशेष रूप से हिदायत दी कि किसी भी अनजान व्यक्ति को संदेहवश चोर समझकर उसके साथ मारपीट न करें। संदेह होने पर तत्काल सूचना पुलिस को उपलब्ध कराएँ,ताकि उचित कार्यवाही की जा सके। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और शांति एवं भाईचारा बनाए रखें।पुलिस सदैव नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता हेतु तत्पर है। ⁠ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी भी स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें और किसी भी समस्या अथवा सूचना के लिए नज़दीकी पुलिस थाने अथवा चौकी से तत्काल संपर्क करें।
रात्रि के समय सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं निर्बाध बनाए रखने हेतु पुलिस गश्त को गाँव के चौकसी दल/पहरेदारों के सहयोग से संयुक्त रूप से संचालित किया जाएगा, जिससे गश्त और प्रभावशाली होगी तथा किसी भी आपराधिक अथवा संदिग्ध गतिविधि पर तत्परता एवं कठोरता से कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। भ्रमण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh