Advertisement

15 सितम्बर को संघर्ष दिवस के रूप में मनाते हुए मा० विधायक श्री सलिल विश्नोई जी के नेतृत्व में बड़ा चौराहा शिवाला गेट के पास स्थित हनुमान मन्दिर में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ

21 वर्ष पूर्व सपा सरकार में बिजली कटौती के विरोध प्रदर्शन में मा० विधायक श्री सलिल विश्नोई जी के ऊपर हुए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में मनाये जाने वाले संघर्ष दिवस के अवसर पर आज सायं 6 बजे बड़ा चौराहा शिवाला गेट के पास (कोतवाली के पीछे) स्थित प्राचीन हनुमान मन्दिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ”जय हनुमान ज्ञान गुण सागर….से पूरे वातावरण मे गुज उठा।
हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं, क्षेत्रीय नागरिकों तथा दूकानदारों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया,पाठ के उपरांत सलिल विश्नोई ने वीर हनुमानजी की आरती की।

कार्यक्रम में मा० सलिल विश्नोई सहित पार्षद यशपाल सिंह, अमित गुप्ता, आदर्श गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, नवाब सिंह, मण्डल अध्यक्ष दीपक शुक्ला, चन्द्रकान्त द्विवेदी, वैभव खण्डेलवाल,ज्ञानेन्द्र विश्नोई, सन्ध्या मिश्र, आकाश शर्मा, रोहित जायसवाल, सलीस बेग आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh