Advertisement

समाजवादियों ने किया भोजन वितरण

कानपुर, समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने आज रेल बाजार,मीरपुर,गोलाघाट,नया पुल समेत कई स्थानों पर लौकडाउन की वजह से खाली बैठे मज़दूरों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भोजन वितरित किया।समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता व प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष युवा शुभ गुप्ता ने आज सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लगभग 11 दिन से खाली बैठे मज़दूरों,रिक्शावालों व ठेले वालों को भोजन वितरित किया।प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर मदद पहुंचाई जा रही है।अभिमन्यु ने कहा की लौकडाउन हमेशा छोटे व्यापारियों,पटरी ठेले वालों व मज़दूरों के लिए सबसे ज़्यादा तबाही लाता है क्योंकि ये दिन भर काम करके शाम तक अपने परिवार के पालन पोषण के लिए कुछ कमा पाते हैं।इस बार 1 मई से अभी तक की बंदी से ही मज़दूरों की हालत पस्त है क्योंकि काम न मिलने की वजह से भोजन की व्यवस्था नहीं हो पा रही।इसलिये सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मज़दूरों को आज एक टाइम का पका भोजन पहुंचाया गया है।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारी लगातार कोरोना संक्रमित परिवारों को भोजन, दवा व ऑक्सीजन की मदद पहुंचवा रहे हैं।वरिष्ठ सपा नेता व प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष युवा शुभ गुप्ता ने कहा की सरकार को लौकडाउन के वक़्त मज़दूरों का भी ध्यान रखना चाहिए।शुभ गुप्ता ने बताया की वितरण वे अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए दूरी से कर रहे हैं और भीड़ नहीं लगने दे रहे।साथ ही मज़दूरों से अपील की जा रही है की वे मास्क या कपड़ा बांधे रहें।शुभ ने बताया की व्यापार मज़दूर की मदद से चलता है और इसलिए इस विपदा में मज़दूरों को मदद पहुँचाना व्यापारियों का कर्तव्य है।भोजन पाकर मज़दूर बोले की अगर ऐसे ही लौकडाउन रहा तो कोरोना बाद में मारेगा भुखमरी पहले मारेगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh