Advertisement

मुख्यमंत्री ने एमएलसी विधायक से जाना शहर का हाल चाल

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी विधायक सलिल विशनोई ने इस कोरोना महामारी में ऑक्सीजन आपूर्ति हेतु जिला चिकित्सालय उर्सला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने हेतु अपनी विधायक विकास निधि से 25 लाख रुपए दिए। सलिल विश्नोई ने कहा कि ईश्वर न करे, लेकिन अगर कोरोना की तीसरी लहर आती है तो उससे सक्षम तरीके से लड़ने को हम सब तैयार हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन कर शहर की स्थिति के बारे में भी जाना। सलील विश्नोई ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर शहर के लिए बहुत गंभीर है और शहर वासियों की चिंता करते हैं। जिसके लिए शहर के क्या हालात है। और उत्तर प्रदेश सरकार कानपुर को किसी भी परिस्थिति में छोड़ नहीं सकती है। शहर में चिकित्सा, ऑक्सीजन और मेडिकल सुविधा की कमी नहीं होने देगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh