Advertisement

सेवा दान फाउंडेशन” के युवा समाज सेवको द्वारा जरूरतमंदों को पहुचाया जा रहा घर घर राशन

कानपुर : कोरोना महामारी की वजह से लाखो लोग रोज़ी रोटी के लिए संघर्ष कर रहे है। लॉकडाउन लगने की वजह से लोगों को जीवन व्यापन में समस्या हो रही। रोज़ की दिहाड़ी में काम करने वाले मजदूर व कमजोर वर्ग के लोगो के लिए मसीहा बन गए है ‘सेवा दान फाउंडेशन’ के अध्य्क्ष आशुतोष त्रिपाठी। आशुतोष त्रिपाठी अपनी संस्था के सदस्य अमन शुक्ला , प्रखर तिवारी , हार्दिक त्रिपाठी , शिखर अग्रहरि , हर्षित अवस्थी, दीपक राणा के साथ लोगो के घरों में जा कर राशन की किट पहुँचा रहे है।

संस्था कई सालों से बेज़ुबानों का इलाज पूरे शहर मे निशुल्क करती आ रही है और अब लॉकडाउन में संस्था के सदसयो द्वारा अपने अपने एरिया में जानवरों के लिए भी भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। संस्था ना केवल आस पास यहां तक कि अपने घर से 10 15 किलोमीटर दूर तक जा कर राशन और अन्य सामग्री जरूरतमंदों को उपलब्ध करवा रही है।

संस्था के अध्यक्ष व संस्थापक श्री आशुतोष त्रिपाठी का कहना है कि मनुष्य ही मनुष्य के काम आएग इस महामारी के दौर मे, और जब तक उनमे क्षमता है वो हर तरह की सेवा जरूरतमंद लोगों के लिए करते रहेंगे और जिसे भी राशन किट दी जा रही है उनकी किसी भी तरीके की फोटो नहीं ली जा रही है ताकि लेने वाले को किसी भी तरीके का संकोच ना लगे और उसके अंदर कोई भी हीन भावना ना आए व भविष्य में भी ऐसी सेवाय जारी रखेंगे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh