Advertisement

सेवानिवृत्ति समारोह धूमधाम से मनाया

कानपुर नगर। श्रमिक संघ (रजि0 10352) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स कानपुर डिविजन कानपुर के कार्यालय मंत्री एवं हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड कानपुर के वरिष्ठ मुख्य पर्यवेक्षक राम जी शुक्ला का सेवानिवृत्ति समारोह 41 वर्ष की गौरवमयी एवं उत्कृष्ट सेवा पूर्ण करने के बाद बड़े ही धूमधाम के साथ रामादेवी स्थित एचएएल आवासीय परिसर कल्याण मंडपम में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। सभी सहयोगियों और साथियों ने फूलमाला पहनाकर श्री शुक्ला का स्वागत किया एवं ढोल नगाड़े बजाकर अपनी खुशी का इजहार भी किया। इस मौके पर सहयोगियों ने स्मृति चिन्ह देते हुए उनकी विदाई समारोह के अवसर पर नौकरी के दौरान उनके साथ के संस्मरणों को साझा किया। सेवानिवृत्त समारोह के अवसर पर श्रमिक संघ (रजि0 10352) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स कानपुर डिविजन के अध्यक्ष आदित्य कुमार महामंत्री रूपेश सिंह कुशवाहा, संजय कुमार गौतम, राजेश प्रसाद, प्रेमपाल सिंह यादव, सुशील कुमार द्विवेदी, राजीव कुमार मिश्रा, सुनील कुमार नीरज, सरोज कुमार, यतीश कुमार,रविंद्र कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार कुशवाहा, राजेश कुमार गौतम, गंगा चरण,अरविंद सिंह, राजेश कुमार सोनकर, जितेंद्र कुमार राय, कृष्णा राज यादव, गणेश कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर आगंतुकों का स्वागत विशाल शुक्ला एवं प्रशांत शुक्ला ने किया। कार्यक्रम के अंत में राम जी शुक्ला ने सभी का आभार प्रकट किया।

देवेश तिवारी की ख़ास रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh