Advertisement

सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

 

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण की एक आवश्यक समीक्षा बैठक वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ जिला पार्टी कार्यालय दिव्यांशी गार्डन बर्रा बाईपास चौराहा कानपुर नगर पर आयोजित की गई जिसमें आगामी 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गई कुछ फ्रंटलो के जिलाध्यक्ष निष्क्रिय पाए गए हैं उनके स्थान पर नए जिलाध्यक्ष का चयन हेतु संस्तुति प्रदेश नेतृत्व को भेज दी जाएगी जिला संगठन की सहमति पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सलीम अहमद के निधन के पश्चात उनके स्थान पर राम प्रकाश मिश्रा को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया हैं डॉ सत्येंद्र यादव को जिला उपाध्यक्ष नकुल सिंह को जिला उपाध्यक्ष नूतन तिवारी को जिला महासचिव सुनील कुमार पांडे को प्रमुख जिला महासचिव किसान सभा रमाकांत कुशवाहा एडवोकेट को अधिवक्ता सभा एवं विजय बहादुर प्रजापति को घाटमपुर ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है सभी मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर जिला कार्यालय पर जिला संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से सम्मानित किया इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति राजपाल यादव राम प्रकाश मिश्रा शिव कुमार प्रजापति आकाश प्रजापति जयप्रकाश यादव दिलीप श्रीवास्तव प्रेम प्रकाश दुबे प्रमोद यादव सरवन कुरील महेश अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh