Advertisement

श्रमदान कार्यक्रम के तहत गंगा नदी तट “आप” कार्यकर्ताओं ने की साफ सफ़ाई

विधि प्रकोष्ठ आम आदमी पार्टी कानपुर नगर के तत्वावधान में श्रमदान कार्यक्रम के तहत गंगा नदी तट बाबा आदेश्वर मंदिर, परमट कानपुर नगर में आयोजन हुआ, जिसमें गंगा नदी के तट पर घाट और किनारो की साफ सफाई और गंगा नदी के तट पर कूड़ा-करकट, प्लास्टिक और फूल मालाओं को हटाने के लिए अभियान  चलाया।
इस आयोजन को सफल बनाने में सैकड़ो जनमानस ने आयोजन में श्रमदान करके अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर अपनी भागीदारी निभाई। पार्टी के नगर पूर्व प्रभारी आशुतोष सेगर,नगर पूर्व अध्यक्ष अनुज शुक्ला एवं प्रदेश की विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव के मार्ग दर्शन मे विधि प्रकोष्ठ कानपुर नगर के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट सुधीर कुमार शर्मा, देवेश शुक्ला,एडवोकेट अशवनी कुमार,आशीष कुमार जैन,एडवोकेट अभिषेक शर्मा, एडवोकेट अजीत सोनकर, सरिता द्विवेदी आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh