Advertisement

संत रविदास जयंती पर सौहार्द की मिसाल, शोभा यात्रा में हिंदू-मुस्लिम समाज साथ

संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर रविवार को कानपुर के जाजमऊ में रैली का आयोजन किया। ये रैली जाजमऊ के ताड़बगिया से शुरू हुई, उसके बाद संजय नगर, सिद्धनाथ घाट, बीमा चौराहा, दुर्गा मंदिर चौराहा, जाजमऊ चौराहा से निकलकर गज्जूपुरवा स्थित रविदास मंदिर में समाप्त हुई। इस यात्रा में हिंदू मुस्लिम समाज के लोगों ने शामिल होकर एकता और ख़ुशहाली का संदेश दिया।

इस शोभा यात्रा में कानपुर और उन्नाव से सैकड़ों लोग हिस्सा लेने पहुचें। रविदास जी के सम्मान में शोभायात्रा निकाली गई है, और लोग धार्मिक उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लेने पहुचें। ख़ास बात तो यह कि इस यात्रा में मुस्लिम समाज के लोग भी मौजूद रहें। रविदास जयंती का व्यापक उत्सव संत रविदास जयंती माघ पूर्णिमा को बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ देशभर में मनाई गई। इस अवसर पर मंदिरों, शोभा यात्राओं, भजन-कीर्तन और लंगर आदि का आयोजन किया गया।

मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh