Advertisement

घूसखोर पंडित वेव सीरीज पर रोक लगाने की मांग किया

अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में आज ब्राह्मण समाज की एक वेब सीरीज घूसखोर पंडत के विरोध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अनुपस्थिति में एडीएम सिटी को दिया । राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने कहा कि नेटफ्लिक्स पर घूसखोर पंडित का टेजर दिखाया गया जिसमें बाह्यण को भ्रष्टाचारी दिखाया गया है। मनोज बाजपेई ने इस फिल्म में पुलिस इंस्पेक्टर का रोल निभाया है। इस फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडे है। फिल्म में अजय दीक्षित की भूमिका पुलिस इंस्पेक्टर की है। अखिल ब्राह्मण समाज के लोगों ने बड़े चौराहे से कचहरी तक ब्राह्मण का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान , ब्राह्मण एकता जिंदाबाद, जिंदाबाद आदि घोष लगाते चल रहे थे। घूसखोर केवल ब्राह्मण ही समाज में नजर आ रहा है। ब्राह्मण को बदनाम करने की साज़िश की जा रही हैं। इस फिल्म का हम सभी ब्राह्मण विरोध करते हैं व जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करते हैं कि इस वेव सीरियल को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाना चाहिए। इसमें प्रमुख रूप से नरेश चंद्र त्रिपाठी,असीम बाजपेई, नरेंद्र द्विवेदी, वरूण मिश्रा,ओम नारायण त्रिपाठी, उमेश शुक्ला, मंजू त्रिपाठी, आलोचना मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh