Advertisement

11 जोड़ो का सामूहिक विवाह का होगा आयोजन

श्री अग्रसेन सेवा समिति के तत्वाधान में सामूहिक विवाह का आयोजन 8 फरवरी रविवार को डीएवी लॉन में सम्पन्न होगा। सामूहिक विवाह में जानकारी देते हुए बताया गया कि। सामूहिक विवाह प्रांगण में विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है । पूर्व में पिछले 6 महीने में आठ बार लघु परिचय सम्मेलन भी आयोजित किए गए। जिसके अंतर्गत 80 जोड़ों ने विवाह हेतु सहमति प्रदान की एवं संस्था के मंच पर 11 जोड़ो का सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा । संस्था के अध्यक्ष दिनेश गोयल ने बताया कि 8 फरवरी रविवार को डी०ए०वी० लॉन, सिविल लाइंस, में सामूहिक विवाह आयोजित किया जाएगा एवं अग्र समाज के युवक-युवती संस्था के सानिध्य में सामूहिक विवाह के माध्यम से अपने गृहस्थ जीवन में प्रवेश कर सकें । संस्था के प्रधानमंत्री दीपक अग्रवाल ने बताया की संस्था के द्वारा वर पक्ष एवं वधू पक्ष के परिवार जनों के लिए भोजन व्यवस्था भी संस्था के द्वारा निशुल्क की जा रही है। सामूहिक विवाह के संयोजक संदीप अग्रवाल ने बताया कि सामूहिक विवाह हेतु विभिन्न समितियां का भी गठन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से दिनेश चंद्र गोयल, दीपक अग्रवाल, गगन अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, विजय अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, अरुण अग्रवाल आदि उपस्थित रहें ।

आमिर सोलंकी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh